Cm yogi Adityanath : UP के गांवों को लेकर सीएम योगी का महत्वपूर्ण आदेश, ग्रामीणों को होगा ये फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cm yogi Adityanath : UP के गांवों को लेकर सीएम योगी का महत्वपूर्ण आदेश, ग्रामीणों को होगा ये फायदा

Cm yogi adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की

अवधारणा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर गांव में विश्वकर्मा संकुल का निर्माण किया जाए।

- Advertisement -
- Advertisement -

इससे ग्राम्य अर्थव्यवस्था को जहां आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी,

वहीं ग्रामीण श्रमिकों को अपनी मेधा का प्रदर्शन करने और सेवाएं प्रदान करने के लिए एक ही छत के नीचे सारी

व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग के साथ

समन्वय करते कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को

सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा में यह निर्देश दिए।

हर जिले में लगे ओडीओपी मेले और प्रदर्शनियां

मुख्यमंत्री ने लखनऊ, गोरखपुर और यूपी के सभी बड़े रेलवे स्टेशन, गांधी आश्रम, पर्यटन विभाग के होटलों और आवास

गृह सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ओडीओपी का डिस्प्ले लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कहा कि इन स्थानों पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के डिस्प्ले के साथ उन्हें खरीदने की भी व्यवस्था कराई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक एक हफ्ते के लिए ओडीओपी की प्रदर्शनियां और मेले लगाए जाएं।

साथ ही फ्लिपकार्ट एवं अमेजॉन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और लूलू ग्रुप के साथ मिलकर

ओडीओपी का प्रमोशन कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अन्य परंपरागत ट्रेड्स

को भी चिह्नित करते हुए जल्द से जल्द शामिल किया जाए। इसके साथ ही लाभार्थियों को प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाए

और उनके ट्रेड से जुड़े मार्केट के बारे में भी उन्हें अवगत कराया जाए ।

लाभार्थियों को ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान से जुड़े लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण हो

उसी समय उन्हें लोन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान से जुड़े लाभार्थियों को

ऑनलाइन पेमेंट सेवाओं से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने ट्रेंड श्रमिकों के लिए

पोर्टल विकसित करते हुए उनकी जानकारी सार्वजनिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

सीएम ने सीएफसी को लेकर दिये निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा 7 सीएफसी अक्टूबर एवं 7 सीएफसी फरवरी 2024 तक क्रियाशील हो जाएंगे। वहीं 5 अन्य जिलों में

सीएफसी की स्थापना के लिए तेज गति से कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने

प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण जिलों में जल्द से जल्द सीएफसी विकसित करने के निर्देश दिये।

सीएम ने की यूपी आईटीएस 2023 की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की

उत्कृष्ट कला को वैश्विक रूप से प्रदर्शित करने का हमारे पास बड़ा अवसर है।

यूपी आईटीएस 2023 उत्तर प्रदेश के – ओडीओपी के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी), यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट,

यूनिटी मॉल और प्लेज पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया।

सीएम योगी ने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...