Cm yogi : कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, पाकिस्तान से प्यार है तो जाओ वहां कटोरा लेकर भीख मांगों
Cm yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी रैलियों में लगातार विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
अब महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि जिन्हें पाकिस्तान से प्यार है वह चले जाएं,
वहां जाकर भीख मांगे। पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग भारत में गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।
पड़ोसी मुल्क के भीतर एक किलो आटे के लिए मारपीट और छीनाछपटी हो रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा में हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को चुनावी जनसभा की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आल्हा-ऊदल की नगरी का उत्साह बता रहा है कि केंद्र में एक बार फिर भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
योगी ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए कहा, “भारत में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन ले रहे हैं लेकिन पाकिस्तान की आबादी कितनी है, 23 से 24 करोड़।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उभार करके खुशहाल जीवन जीने के लिए आगे बढ़ाया है।
पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी से उभरे हैं।
वहां लोग आंदोलन कर रहे हैं। 1 किलो आटे के लिए मारपीट और छिना-छपटी हो रही है।
जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं। उनसे बोलो कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्यार है
तो हिन्दुस्तान पर बोझा क्यों बने हो। पाकिस्तान में जाओं और वहां भी कटोरा लेकर भीख मांगों।”
हमारा एटम बम फ्रीज में रखने के लिए बना है क्या?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, “इंडिया गंठबधन और कांग्रेस के लोग धमकी देते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मत बोलो उनके पास एटम बम है।
तो हमने कहा कि उनके पास एटम बम है तो क्या हमारा वाला फ्रीज में रखने के लिए बना है क्या?
पाकिस्तान की तो उतनी आबादी नहीं है जितनी उत्तर प्रदेश की है। हमारा देश बहुत बड़ा है।”
