Sahara India के एमडी और शाखा प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, यहां जानें पूरा मामला 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sahara India के एमडी और शाखा प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, यहां जानें पूरा मामला

Sahara India: बिहार के बक्सर में जिला उपभोक्ता फोरम ने गुरुवार को सहारा इंडिया के

प्रबंध निदेशक समेत डुमरांव के शाखा प्रबंधक को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मामला  Sahara India में एक निवेशक के मामले की सुनवाई से जुड़ा है।

Sahara India पर कोर्ट ने आदेश की अवमानना के मामले में दोनों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी को निर्देश दिया है।

यह है पूरा मामला

पूरे मामले की जानकारी देते हुए परिवादी के अधिवक्ता विष्णुदत्त द्विवेदी ने बताया कि

डुमरांव के अयोध्या सिंह की गली निवासी सुदर्शन प्रसाद ने Sahara India डुमरांव शाखा में निवेश किए

गए रुपये की प्राप्ति के लिए जिला उपभोक्ता आयोग में अपना परिवाद दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें :Sahara India का पैसा नहीं मिला तो जल्द करें ये काम, निवेशकों को मिलने लगा रिफंड

मामले की सुनवाई न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग

वेद प्रकाश सिंह एवं सदस्य वरुण कुमार की खंडपीठ द्वारा की जा रही थी।

मामले की सुनवाई तथा साक्ष्य की जांच के बाद आयोग ने Sahara India को दोषी करार दिया था।

इस मामले में कोर्ट ने Sahara India को 45 दिनों के अंदर उपभोक्ता को

ब्याज सहित चार लाख 14 हजार रुपये लौटाने का आदेश दिया था।

नहीं लौटाई राशि

45 दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी विपक्षियों ने शिकायतकर्ता की राशि जब नहीं लौटाई,

तब परिवादी ने उक्त आदेश को लागू कराने के लिए जिला उपभोक्ता आयोग में आवेदन दाखिल किया।

इसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग की

खंडपीठ ने दोनों विपक्षियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...