Lesson: इस दिन को करें हनुमान का पाठ,खुलेंगे आपके भाग्य के द्वार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lesson: इस दिन को करें हनुमान का पाठ,खुलेंगे आपके भाग्य के द्वार

Lesson: शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमानजी की विशेष पूजा का विधान बताया गया है। मान्यता है कि इन दिनों सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सच्चे मन से पाठ करने से भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं।

हनुमान चालीसा में ही यह स्पष्ट बताया गया है कि इसके पाठ से साधक को क्या लाभ मिलता है और हनुमान जी किन लोगों का साथ देते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

100 बार पाठ से मिलता है ‘महासुख’

हनुमान चालीसा की चौपाई में लिखा है: “जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई।”

इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करता है, वह किसी भी बंधन से मुक्त हो जाता है और जीवन में उसे महासुख की प्राप्ति होती है। इसलिए भक्त शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

हनुमान जी के यश का करता है जग वंदन

चौपाई “शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग वंदन” में बताया गया है कि हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं और उनके पराक्रम व तेज का संसार वंदन करता है।

कुमति निवारण और सुमति के साथी

एक अन्य चौपाई में लिखा है: “महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी।”

इसका अर्थ है कि हनुमान जी गलत बुद्धि को दूर कर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वह सच्चे और अच्छे विचारों वाले लोगों के साथ रहते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...