Tribute: पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
Tribute: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन, कुशीनगर में शौर्य और बलिदान की गाथा को नमन करते हुए एक गरिमामय स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वीरता को याद करते हुए उनके बलिदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
उन्होंने कहा कि “शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जो हमें कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का संदेश देता है।”
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समस्त क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि (Tribute) दी।
सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और वे सदैव समाज की सेवा में तत्पर रहेंगे।
