PM Kisan Yojana : क्या आपको भी नहीं मिली पीएम किसान की 21वीं किश्त? तुरंत करें यहां शिकायत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Yojana : क्या आपको भी नहीं मिली पीएम किसान की 21वीं किश्त? तुरंत करें यहां शिकायत

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के बैंक खाते में आज बुधवार 19 नवंबर को 2000 रुपये आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम में PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त ट्रांसफर कर दी है। किसान सबसे पहले अपना बैंक अकाउंट चेक करें, अगर किश्त नहीं मिली है तो किसानों को तुरंत शिकायत करनी होगी।

9 करोड़ किसानों को ट्रांसफर किया पैसा

पीएम मोदी ने इस बार किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये भेजे हैं, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को फायदा मिलेगा। अगर आप उन किसानों में से हैं जिन्हें अभी तक 2,000 रुपये नहीं मिले हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। पहले जरूरी है कि आप ये चेक कर लें कि पीएम किसान की लाभार्थी किसानों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

- Advertisement -
- Advertisement -

उसके बाद ये देखें कि पीएम किसान के आपके अकाउंट के स्टेटस में क्या दिख रहा है। क्योंकि हो सकता है कि अगर आपने e-KYC नहीं कराई है तो आपके पैसे नहीं आएंगे। जब तक तक e-KYC नहीं कराएंगे तो आपको पैसे नहीं मिलेंगे। पहले आपको e-KYC करानी होगी। जब पीएम किसान की अगली किश्त आएगी तो उसमें पिछली किश्त का पैसा भी आ जाएगा।

अगर आपका नाम लाभार्थी किसानों की लिस्ट में शामिल है तो वह पैसे पा सकते हैं। इसके लिए किसान नीचे दिये नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए ऐसे करें शिकायत

यदि पात्र होने के बावजूद आपको 2,000 रुपये की किश्त नहीं मिली है, तो आप समस्या की जांच के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पीएम किसान टीम तक पहुंचने के लिए कई ऑप्शन हैं।

ईमेल- अपनी पूरी स्थिति को बताते हुए एक मेल pmkisan-ict@gov.in या pmkisan-funds@gov.in पर भेज सकते हैं।

यहां कर सकते हैं फोन- किसी प्रतिनिधि से सीधे बात करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 या 155261 पर कॉल कर सकते हैं।

टोल फ्री – टोल फ्री विकल्प के लिए, पीएम किसान टीम से जुड़ने के लिए 1800-115-526 डायल करें।

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- अपने वेब ब्राउज़र में https-//pmkisan.gov.in/ पर जाएं। Beneficiary Status पर जाएं। वहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर से सर्च करें। उसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

यहां वेबसाइट आपको बेनेफिशियरी स्टेटस दिखाएगी कि क्या आप पैसे पाने के लिए रजिस्टर हैं या नहीं। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपको क्या करना है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...