Shubhman Gill की फिटनेस पर संकट, गर्दन का दर्द नहीं हुआ पूरी तरह ठीक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Shubhman Gill की फिटनेस पर संकट, गर्दन का दर्द नहीं हुआ पूरी तरह ठीक

Shubhman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी पहुँच गए, लेकिन उनकी गर्दन की चोट अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं मानी जा रही है।

शनिवार से शुरू होने वाले मैच से पहले गिल फिटनेस टेस्ट में पास होने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि वह गुरुवार और शुक्रवार के अभ्यास सत्रों में अपनी उपलब्धता साबित करने का प्रयास करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

अभी 100% फिट नहीं गिल

टीम सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय गिल की गर्दन में दर्द अभी भी बना हुआ है, हालांकि पहले की तुलना में काफी कम है। बीसीसीआई ने बताया कि गिल पर उपचार का असर हो रहा है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। दूसरे टेस्ट में उनका खेलना उनकी फिटनेस प्रगति पर निर्भर करेगा।

पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे आगे

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी। वह पहली पारी में सिर्फ चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और आगे मैच में नहीं उतर सके। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अनुपस्थिति में भारत को यह मैच 30 रन से हारना पड़ा था।

प्लेयिंग इलेवन चयन में दुविधा

स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी पहले टेस्ट में खुलकर सामने आई थी। ऐसे में टीम को दाएँ हाथ के भरोसेमंद बल्लेबाज की जरूरत है।

हालाँकि चयनकर्ताओं का सरफराज खान, करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन पर भरोसा कम दिख रहा है, जबकि ये तीनों स्पिन खेलने में माहिर माने जाते हैं।

टीम प्रबंधन का मानना है कि भले ही साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल बाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन नए खिलाड़ियों को मौका देने से उनकी दबाव झेलने की क्षमता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

नितीश रेड्डी को मिल सकता है मौका

गिल की फिटनेस पर संशय को देखते हुए नितीश रेड्डी को भारत ए टीम से वापस बुलाकर कोलकाता में सीनियर टीम से जोड़ा गया है। अगर गिल अंतिम समय तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

कप्तान भी नहीं छोड़ना चाहेंगे मैच

टेस्ट कप्तान के रूप में गिल के कार्यकाल की शुरुआत है और ऐसे में वह किसी भी मैच से बाहर बैठना नहीं चाहेंगे। इसलिए वह दर्द कम होते ही बल्लेबाजी करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त...

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को...

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस CDO:...

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का किया निरीक्षण

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का...