Monsoon:जानिए देश में कब आएगा मानसून और कैसी होगी बारिश? IMD ने दी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon:जानिए देश में कब आएगा मानसून और कैसी होगी बारिश? IMD ने दी जानकारी

monsoon: इस समय जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है उससे सभी को जल्द ही बारिश होने की जरुरत महसूस होने लगी है।

गर्मी की वजह से समूचा उत्तर भारत भट्टी बना हुआ है। क्या इंसान और क्या जानवर, हर कोई भीषण गर्मी से परेशान है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हर कोई आसमान की तरफ देखते हुए जल्द ही ,मानसून (monsoon) जल्द आने की कामना कर रहा है।

वहीं इसी बीच monsoon  को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान ने बड़ी जानकारी दी है।

पिछले वर्ष 29 मई को केरल पहुंच गया था मानसून

इंडियन मीटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD के अनुसार मानसून 5 जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंच सकता है।

यह आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में

मानसून (बारिश के मौसम) की आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है।

पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था।

दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून?

IMD ने बताया है कि केरल में मानसून (monsoon) लगभग 4 दिनों की देरी से आएगा।

केरल में मानसून आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि मानसून दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में कब तक

आएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा में धूल भरी आंधी चलेगी.

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है

इसके साथ IMD ने अनुमान जताया है कि इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य ही रहेगी।

IMD के अनुसार लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) की 96% बारिश हो सकती है।

यदि बारिश LPA के 90-95% के बीच होती है तो इसे सामान्य से कम कहा जाता है।

LPA 96%-104% हो तो इसे सामान्य बारिश कहा जाता है। LPA अगर 104% से 110% के बीच है तो इसे सामान्य से

ज्यादा बारिश कहते हैं। 110% से ज्यादा को एक्सेस बारिश और 90% से कम बारिश को सूखा पड़ना कहा जाता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...