Congress:भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब नया अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, जानें 2023 में क्या है प्रियंका गांधी का प्लान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Congress:भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब नया अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, जानें 2023 में क्या है प्रियंका गांधी का प्लान

congress:कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन फरवरी में आयोजित किया जाएगा।

इसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके अलावा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता को देखते

- Advertisement -
- Advertisement -

हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और

सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी।

रायपुर में होगा पूर्ण अधिवेशन

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, ‘आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की।

पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया

है। यह 3 दिवसीय सत्र होगा, जो रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ”दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की।

हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’

चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।”

2023 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ‘महिला मार्च’

कांग्रेस (congress) सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के

नेतृत्व में 2023 में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा।

यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाप्त होगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...