Big accident:भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान; चार घायल
big accident: सिक्किम में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चली गई,
जबकि चार जवान घायलव हो गए। उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह दुर्घटना तब हुई,
जब आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
भारतीय सेना ने दी जानकारी
भारतीय सेना के मुताबिक, ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो सुबह चाटेन से चला था
और थंगू की ओर जा रहा था। सेना ने कहा, ‘उत्तरी सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के एक ट्रक के साथ हुए
दुखद सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 बहादुरों की जान चली गई है।’
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
Anguished to learn about the loss of lives of brave soldiers of Indian Army in a road accident in Sikkim. My heartfelt condolences to the families of the deceased. I pray for the speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 23, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर
जवानों के जान गंवाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘सिक्किम में सड़क
Pained by the loss of lives of our brave army personnel due to a road mishap in Sikkim. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 23, 2022
दुर्घटना में हमारे वीर जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे मैं आहत हूं।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
अमित शाह और राजनाथ सिंह ने जताया दुख
Anguished to learn about the tragic road accident that took away the lives of our brave Army soldiers in Sikkim. I express my heartfelt condolences to the bereaved families. The injured have been provided with every possible assistance, may they recover at the earliest.
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) December 23, 2022
गृह मंत्री ने कहा, ‘सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर
दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
‘ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख है।
Deeply pained by the loss of lives of the Indian Army personnel due to a road accident in North Sikkim.
The nation is deeply grateful for their service and commitment. My condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of those who are injured.
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) December 23, 2022
उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों की गई जान
सेना ने कहा कि जिन सैनिकों की जान गई है, उसमें तीन जूनियर कमीशंड
अधिकारी भी शामिल थे। चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया है।
शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है भारतीय सेना
सेना ने आगे कहा, ‘जेमा के रास्ते में वाहन एक खतरनाक मोड़ पर बातचीत करते हुए
एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से
निकाला गया। दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण
दम तोड़ दिया। भारतीय सेना इस नुकसान की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।’
