कुशीनगर : पोखरे में मिली शव का पांच माह बाद हुआ खुलासा,आरोपित बच्चे को भेजा गया बाल सुधार गृह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर : पोखरे में मिली शव का पांच माह बाद हुआ खुलासा,आरोपित बच्चे को भेजा गया बाल सुधार गृह

जनपद कुशीनगर के थाना क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा करदह तिवारी टोला में बिते 13 जुलाई 22 को पोखरे में मिले एक

नाबालिक बच्चे के शव की खड्डा पुलिस ने अपने संयम और गहन छानबीन से पांच महीने में खुलासा किया ।

हत्या में शामिल एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया है।

आप को बता दे कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करदह तिवारी टोला में बिते 13 जुलाई 22 को अपने गांव के ही

पांच साथियों के साथ तावेद उर्फ छोटू पुत्र हसन दार अंसारी गांव के कुछ दुरी पश्चिम पोखरे में नहाने गया था।

जहां सभी बच्चे पोखरे मे नहा कर बाहर निकल आए उन बच्चों में सिर्फ कैश नाम के एक लड़के को ही

तैरना आता था। बच्चों से दुबारा नहाने के लिए कैश जिद करने लगा पर बच्चे पानी में नहीं जा रहे थे

तो कैश ने तावेद उर्फ छोटू को जबरदस्ती पकड़कर पोखरे में ले जाना चाहा तो दोनों में मारपीट हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

और कैस तावेद का पैर पकड़कर पानी में खींच ले गया तथा गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई

उस घटना को देख कैस के साथ अन्य गए बच्चे अपने घर आ गए। जब पानी में तैरते हुये

इस बच्चे के शव को खड्डा पुलिस ने बरामद किया तो तरह तरह की शंकाएं जन्म लेने लगी थी।

इस घटना की विवेचना पहले थाने पर तैनात एसआई पीके सिंह ने किया बाद में इसकी विवेचना वीरेंद्र कुमार यादव कर

रहे थे लेकिन घटना का पटाक्षेप नहीं हो रहा था इसी दौरान आए नवागत थानाध्यक्ष अमीत कुमार शर्मा ने

बारी-बारी से सभी बच्चों का बयान लिया जिसमें अन्य बच्चों ने बातों ही बातों में तावेद और कैश के बीच मारपीट

होने की पुष्टि कर दी जिस पर थानाअध्यक्ष ने कैस को गिरफ्तार कर पूरी घटना कैस के मुंह से उगलवा लिया

और इस पूरी घटना का पर्दाफाश कर जुवेनाइल कोर्ट रवाना कर दिया।इस मामले का पर्दाफाश करते हुए

थानााध्यक्ष अमीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना की पूरी कहानी कैस ने खुद

अपनी जुबानी बता दी है जिस पर उसे जूविनाइल कोर्ट भेज दिया गया है।

Riport : M. Aasif

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...