26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई हमले के शहीदों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई हमले के शहीदों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

26/11 Mumbai Attack मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की बरसी पर घटना में

शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी। 14 वर्ष पूर्व आज ही के द‍िन हुए इस हमले को

- Advertisement -
- Advertisement -

भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला कहा जाता है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर 26/11 Mumbai Terror Attack के शहीदों को नमन क‍िया।

सीएम योगी ने कहा क‍ि देश ने कायराना मुंबई 26/11 आतंकी हमले में अपने निर्दोष नागरिकों को खोया था।

वहीं, सबकी रक्षा करते हुए हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

सभी को विनम्र श्रद्धांजलि! अपनों के खोने की असह्य पीड़ा को प्रतिपल जी रहे सभी परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुंबई हमले की 14वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन क‍िया।

केशप मौर्य ने कहा क‍ि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा हेतु

अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी शहीद जवानों, पुलिस कर्मियों और निर्दोष नागरिकों को

विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान

देने के लिए भारतभूमि आप सभी की सदैव ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगी।

बता दें क‍ि साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई

स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी समेत

166 लोग मारे गए थे। साथ ही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...