Rohin Nadee के कहर से राहत को लेकर बांध निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rohin Nadee के कहर से राहत को लेकर बांध निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी

Rohin Nadee: रोहिन नदी की बाढ़ से लंबे समय से प्रभावित केवलापुर खुर्द एवं आसपास के गांवों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बांध निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती थीं, सड़कें टूट जाती थीं और जनजीवन प्रभावित होता था। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

बांध निर्माण कार्य की शुरुआत के मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द साहनी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों के संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने इसे क्षेत्र की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर युवा टीम के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। क्षेत्रीय लोगों ने बांध निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे आने वाले समय में विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह परियोजना केवलापुर खुर्द और आसपास के गांवों के लिए भविष्य में बड़ी राहत साबित होगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related