Exorcism: आरसी सेंटर बना झाड़-फूंक का अड्डा, ग्रामीणों में रोष

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Exorcism: आरसी सेंटर बना झाड़-फूंक का अड्डा, ग्रामीणों में रोष

Exorcism: महराजगंज जनपद के पनियरा विकासखंड में ग्राम सभा रजौड़ा कला में सरकारी योजना के तहत निर्मित आरसी सेंटर (रिसोर्स/रिसाइक्लिंग सेंटर) अपने मूल उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। जहां इस केंद्र का निर्माण स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए किया गया था, वहीं अब यह कथित रूप से झाड़-फूंक और अंधविश्वास का केंद्र बनता जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से तैयार इस आरसी सेंटर का उपयोग कचरा निस्तारण के बजाय कुछ लोग तांत्रिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। शाम ढलते ही यहां संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो जाती हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि गांव में अंधविश्वास को भी बढ़ावा मिल रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, आरसी सेंटर को उसके वास्तविक उद्देश्य—स्वच्छता और कचरा प्रबंधन—के लिए पुनः संचालित किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को कितनी प्राथमिकता देता है और कब तक इस पर कार्रवाई होती है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Beating: पेट्रोल पंप पर दबंगई, महिला कर्मचारियों से मारपीट और लूट का प्रयास

Beating: पेट्रोल पंप पर दबंगई, महिला कर्मचारियों से मारपीट...

inspection: डीएम  के औचक निरीक्षण में आरोग्य मेले की खामियां उजागर

inspection: डीएम  के औचक निरीक्षण में आरोग्य मेले की...