समाजसेवी पवन दूबे ने बहिनी काजल टेलरिंग शॉप एवं प्रशिक्षण केंद्र की कराई स्थापना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

समाजसेवी पवन दूबे ने बहिनी काजल टेलरिंग शॉप एवं प्रशिक्षण केंद्र की कराई स्थापना

बेटियों की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम

Training center::कुशीनगर मे पड़रौना तहसील के अंतर्गत ग्रामसभा खानू छपरा में समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे की पहल पर बहिनी काजल टेलरिंग शॉप एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई।

यह केंद्र सिलाई-कढ़ाई में प्रशिक्षित छात्रा काजल साहनी को समर्पित है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ पूर्व प्रधान इंद्रजीत  द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पवन दूबे ने कहा कि बेटियों की आत्मनिर्भरता एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगी, तब तक राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।

उन्होंने समाज से भी अपील की कि महिलाएं अर्थव्यवस्था में भागीदार बनें, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

पवन दूबे द्वारा टेलरिंग शॉप के लिए सिलाई मशीन, प्रेस तथा अन्य संबंधित उपकरण भेंट किए गए।

यह केंद्र न सिर्फ काम करेगा, बल्कि महिलाओं को इस कला में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

इस कार्यक्रम में व्यास साहनी, अमित पाण्डेय, लक्ष्मण, पारस साहनी, नीतीश साहनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...