Solution day: DM व SP ने थाना को0 पडरौना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद
solution day:जनपद कुशीनगर में जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने
थाना को0 पडरौना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना।
फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए
सम्बन्धित को निर्देश दिया । जनता जनार्दन की शिकायतों को सुनते हुए
पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये
लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना
सुनिश्चित कराये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में
प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए
तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है
उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने थाना कसया पर एवं
समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस में आये हुये
फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की ।
