Love affair:शातिर पत्नी की कहानी: प्रेम-संबंध में बाधा बन रहे पति को प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love affair:शातिर पत्नी की कहानी: प्रेम-संबंध में बाधा बन रहे पति को प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

love affair: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,

जहां प्रेम-संबंधों में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी हत्या करवाने का प्रयास किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला अपने नापाक इरादों में कामयाब भी हो गई थी, लेकिन अस्पताल में अच्छा इलाज होने से

ऋषभ की जान बच गई। हालांकि इसके बाद भी प्यार में अंधी हो चुकी सपना ने उसको घर में

दवाइयों के नाम पर पति को केमिकल देना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

जानकारी मुताबिक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ऋषभ त्रिपाठी की पत्नी सपना के प्रेम संबंध राजकपूर से थे।

ऋषभ को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया था।

जिसके बाद प्रेम में बाधा बनते देख सपना ने अपने प्रेमी राज किशोर के साथ मिलकर

अपने पति ऋषभ की हत्या करने का प्लान बना डाला। 27 नवंबर को ऋषभ अपने दोस्त के साथ

शादी समारोह में चकरपुर गांव गया था। वापस लौटते समय अज्ञात लोगों ने ऋषभ पर जानलेवा हमला कर दिया था।

जिससे उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसको अस्पताल से घर भेज दिया गया।

पुलिस ने सपना, प्रेमी और 2 अन्य लोगों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि राज किशोर के प्यार में अंधी हो चुकी सपना ने एक बार से प्लानिंग बनाकर

दवाइयों के नाम पर ऋषभ को केमिकल व गलत दवाएं खिलाने लगी।

जिससे ऋषभ का लंग्स वा लीवर दगा दे गया और 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

लेकिन सपना भी कानून से नहीं बच सकी, पुलिस ने सपना के प्रेमी और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...