Road Accident :कैंटेनर ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में दो की मौत 6 घायल
Road Accident: कुशीनगर के कसया देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ गोदाम के समीप सोमवार की रात मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बोलेरो और कैंटेनर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हों गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां से भी एक घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
वही बाकी घायलों को पडरौना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
कसया थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी मुनीब अंसारी के लड़की का शादी 25 मई को देवरिया जिले के पथरदेवा ब्लॉक के भेली पट्टी में हुआ था।
26 को विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदार चौथा लेकर वलीमा में शामिल होने गए थे।
वहां से देर रात को भोजन करने के बाद घर के लिए लौट रहे थे तभी कसया देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ गोदाम के समीप कैंटेनर ट्रक और बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
जिसमें अवकाश प्राप्त शिक्षक रहीम अंसारी(70), रफीउद्दीन उर्फ बबलू (40) की मौत हो गई।
वही बोलेरो में सवार अन्य छह लोग बुरी तरह घायल हो गए जिसमे सैनुल्लाह अंसारी (45) पुत्र नबी हसन, जमीला (42) पत्नी सैनूल्लाह अंसारी, इकबाल अंसारी (44) पुत्र वाहिद अली,समीर अंसारी (11) पुत्र इकबाल,फैजान (13) पुत्र सनिउल्लाह,
सोहराब (17) पुत्र सिराजुद्दीन मौजूद थे। जिसमे सोहराब की नाजुक हालात देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज विधिक कारवाई में जुटी।
