Raid: सचल दल की छापेमारी में 544 बोरी गेहू 4 कुंतल चावल बिना अभिलेख के हुआ बरामद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Raid: सचल दल की छापेमारी में 544 बोरी गेहू 4 कुंतल चावल बिना अभिलेख के हुआ बरामद

Raid:  कुशीनगर जनपद के जिलाधिकारी द्वारा गठित सचल दल की टीम ने नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज ने इंदरपुर चौराहे पर संचालित जय माता दी ट्रेडर्स राइस मील पर छापेमारी कर जांच किया।

जिसमें 544 बोरी गेहू 4 कुंटल चावल व और 12 कुन्टल गिरा गेहूँ बिना अभिलेख के बरामद हुआ ।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं मील संचालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज में खरीद का लाइसेंस महाराजगंज का और दुकान कुशीनगर में संचालित था, प्रस्तुत किया गया ।

जिस पर अधिकारियों ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बरामद राशन को कब्जे में लेते हुए मंडी समिति को सुपुर्द कर दिया।

जांच टीम की सदस्य क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कप्तानगंज फरहत अफरोज और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदरपुर कस्बे में जय माता दी ट्रेडर्स की जांच की गई

जिसमें मौके पर राइस मिल संचालक द्वारा प्रस्तुत अभिलेख में खरीद स्थल महाराजगंज का है जबकि खरीद कुशीनगर जनपद में की जा रही है, मौके पर स्टॉक रजिस्टर मौजूद नहीं मिला, जहां से 544 बोरी गेहूँ ,चार बोरी चावल और 12 कुन्टल गिरा गेहूँ बरामद किया गया है।

राशन को मंडी समिति को सुपुर्द कर दिया गया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राइस मिल संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर घर पर है ।

इस दौरान चौकी इंचार्ज बोदरवार प्रदीप कुमार, मंडी समिति इंस्पेक्टर रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...