Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है।

देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सनातन आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस सबूत है तो उसे विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश किया जाए

लेकिन बिना प्रमाण के आरोप लगाकर करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत न किया जाए।

राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही साफ कर दिया था कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा,

“मैं फिर से अपील करता हूं कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए। यदि आपके पास तथ्य और प्रमाण हैं तो SIT के सामने रखिए, लेकिन बिना सबूत आरोप लगाने से बचिए।”

उन्होंने कहा कि सरकार हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।

SIT रिपोर्ट के बाद तेज हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे

और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का विरोध करते थे, वही आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा,

“जो लोग जय श्रीराम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे, वे आज आस्था की बात कर रहे हैं। जो राम नवमी, कांवड़ यात्रा और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में बाधाएं खड़ी करते थे, वे आज अयोध्या पर सवाल उठा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिसने वर्षों तक भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए

वह आज राम मंदिर पर सवाल खड़े कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।

FIR के बाद आठ आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में SIT ने 23 जून को सरकार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी।

रिपोर्ट के आधार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव,
  • अनुकल्प मिश्र,
  • अविनाश शुक्ला,
  • करुणेश पांडेय,
  • लवकुश मिश्र,
  • रमाशंकर मिश्र,
  • सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव

सहीत इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी FIR में शामिल किया गया है।

जांच जारी, सरकार ने दिया भरोसा

सरकार का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि आस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...