MLA: विधायक व एसडीएम ने महापथलेश्वर नाथ मन्दिर का निरिक्षण किया
खड्डा/कुशीनगर-नगर पंचायत छितौनी स्थित अतिप्राचीन पथलेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर
लगने वाले मेला के तैयारियों का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक (MLA) खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय व
उपजिलाधिकारी खड्डा विकास चन्द्र ने किया।जिसमें महापथलेश्वर नाथ के महन्त
डां० सतेन्द्र गिरी जी महराज ने मन्दिर परिसर को दिखाया तथा सबसे पहले
क्षेत्रीय विधायक (MLA) व उपजिलाधिकारी खड्डा द्वारा संयुक्त रूप से महापथलेश्वर नाथ का दर्शन पूजन किया गया।
कल महाशिवरात्रि पर्व पर किसी प्रकार की श्रध्दालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए
विधायक (MLA) के द्वारा उपस्थित अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा को सहीत सभी अधिकारी/कर्मचारी को
निर्देशित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी खड्डा विकास चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खड्डा
छितौनी देवेश कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना हनुमानगंजरामसहाय चौहान,
मन्दिर के महन्थ डां० सत्येंद्र गिरी जी महराज एंव भाजपा के पार्टी पदाधिकारी गण व नगरवासी मौजूद रहे।
