Bomb: CM योगी के घर के बाहर बम की खबर से हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा; पर निकली अफवाह
bomb: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास के पास बम (bomb) रखा हुआ है।
यह सूचना शुक्रवार शाम को किसी ने दिल्ली कन्ट्रोल रूम को दे दी।
लखनऊ के अफसरों को यह सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया।
आनन फानन पूरा पुलिस अमला और सीएम आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गये।
बम (bomb) निरोधक दस्ते ने आसपास चेकिंग शुरू कर दी। अफसरों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया।
करीब आधे घंटे की तलाशी और पड़ताल के बाद यह खबर फर्जी निकली।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री आवास पर वैसे हर समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बम (bomb) निरोधक दस्ता रहता है।
बम होने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी से भी बम निरोधक दस्ता वहां बुला लिया गया था।
कमाण्डो भी सतर्क हो गये थे। पांच कालिदास मार्ग पर दोनों ओर से तलाशी शुरू कर दी गई थी।
एहतियात के तौर पर आस पास के रास्तों और अगल-बगल के
बंगलों में भी तलाशी ली गई। कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम (bomb) नहीं मिला।
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली ने बताया कि सीएम आवास पर पहले से फोर्स रहती है।
साथ ही उनके थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी थी। सूचना पूरी तरह से फर्जी पायी गई।
डीसीपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से फोन करने के बारे में काफी ब्योरा हाथ लग गया है।
जल्दी ही उस तक पुलिस पहुंच जायेगी। उससे यह पता किया जायेगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?
आरोपित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा। उधर आस पास पुलिस बल अभी भी तैनात रखा गया है।
