Liquor: पिकअप वाहन पर कोयला के निचे छिपा कर ले जा रही अवैध अंग्रेजी शराब, ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
Liquor: कुशीनगर जनपद की खड्डा पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर
एन एच 28बी पर छितौनी वगहा रेल सह सड़क पुल के समीप
हरियाणा से तस्करी कर विहार प्रदेश एक अदद महिन्द्रा बालेरो पिकप न0 HR 61 E 3703B से
कोयला में छिपा कर ले जायी जा रही 27 पेटी मैक डावेल अंग्रेजी शराब 564 अदद के साथ
ड्राइवर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि
जरिये मुखबीर प्रभारी निरीक्षक खड्डा नीरज कुमार राय को शुक्रवार की
सुवह 10:00 बजे सूचना मिली कि तस्करों की एक महेंद्रा पिकअप एन एच 28वी के रास्ते
यह भी पढ़े :Liquor: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने खोया आपा, बच्चे को फर्श पर पटका
सालिकपुर चौकी पार करने वाली है। सूचना की विश्वसनीयता जानकर
प्र0नि0 नीरज कुमार राय ने उ0नि0 अरविन्द कुमार, हे0का0 रमेशचन्द्र यादव,
दीपू कुंवर,शशिकेश गोस्वामी, चन्दन यादव ,सोनू यादव के साथ छितौनीबगहा पुल के समीप
गाड़ा बन्दी कर सालिगपुर चौकी को एलर्ट कर दूसरी गाड़ा बन्दी कर वाहन चेकिंग प्रारम्भ कर दिया।
थोड़ी देर बाद एक कोयला लदी पिकप महेंद्रा आती दिखाई दी।
जिसे रोककर जब पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो कोयले के नीचे से 750 ML की 7 पेटी 84 अदद,
एंव 375 ML की 20 पेटी 480 अदद कुल 564 अदद मैक डाबेल अंग्रेजी शराव बरामद कर
चालक सुरेश पुत्र सुमेर सा0 डाढा खुर्द थाना सदरहासी जनपद हिसार हरियाणा को
मु0अ0सं0 447/23 धारा 63/72 आब0 अधि0 के साथ हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।
