Bhoomipujan: नगर पालिका में 128 करोड़ की हर घर जल योजना का हुआ भव्य भूमिपूजन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bhoomipujan: नगर पालिका में 128 करोड़ की हर घर जल योजना का हुआ भव्य भूमिपूजन

 

Bhoomipujan: नगर पालिका परिषद पडरौना में जलसंकट को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

बुधवार को अम्बे चौक पर 128 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हर घर जल योजना का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि यह परियोजना पडरौना नगर को अगले 100 वर्षों तक जलसंकट से मुक्ति दिलाने की गारंटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना को पडरौना में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के सहयोग से नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के अथक प्रयासों को सफलता मिली।

इस परियोजना के तहत नगर में 6 नई पानी की टंकियां, 15 नए ट्यूबवेल, और 2 रिबोर की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही, 375 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 25,000 निःशुल्क जल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा सके।

नपाध्यक्ष ने बताया 

उनके पहले कार्यकाल में भी तत्कालीन अध्यक्ष सरोज जायसवाल के नेतृत्व में छावनी, बाड़ी टोला और जलकल परिसर में UIDSMT योजना के तहत तीन पानी की टंकियों का निर्माण करवाया गया था।

जल संकट के समाधान में उनके योगदान के लिए उन्हें वॉटरमैन की उपाधि दी जा रही है।

भूमिपूजन समारोह में जलकल अधिशासी अभियंता उत्कर्ष श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दिनेश चंद्र और संदीप चौहान, अवर अभियंता श्वेतांशु मणि पाण्डेय और रामेश्वर प्रसाद, ईओ पडरौना संतराम सरोज, जेई निर्माण रामबहादुर प्रसाद, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद अरुण कुशवाहा, सौरभ सिंह, जलकल लिपिक मनोज सिंह, बृजेश शर्मा, अमित तिवारी, रामु पाण्डेय, धर्मेंद्र मद्धेशिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह परियोजना पडरौना के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी, जो न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ पेयजल की गारंटी देगी।

रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त...

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को...

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस CDO:...

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का किया निरीक्षण

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का...