Annual inspection: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कुबेरस्थान का किया वार्षिक निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Annual inspection: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कुबेरस्थान का किया वार्षिक निरीक्षण

Annual inspection: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ वर्मा द्वारा गुरुवार को थाना कुबेरस्थान का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पुलिस गार्ड द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके पश्चात उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

निरीक्षण में मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर तथा मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर शामिल रहे।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं भोजनालय का भ्रमण किया गया तथा साफ-सफाई को उच्च कोटि का बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस एवं आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...