आंगनबाड़ी केंद्रों पर 11 व 13 जुलाई को होगा सामग्रियों का वितरण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

आंगनबाड़ी केंद्रों पर 11 व 13 जुलाई को होगा सामग्रियों का वितरण

जिला कार्यक्रम अधिकारी कुशीनगर ने अवगत कराया है कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है।

यह सामग्री माह- अप्रैल 2025 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर के निर्देशानुसार जनपद के कसया ,सुकरौली, खड्डा, (माह मई 2025 विशुनपुरा, मोतीचक, नेबुआ नौरंगिया एवं कसया) के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रों से उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 11 व 12 जुलाई 2025 को किया जायेगा।

उक्त दिवस को संबंधित परियोजनाओं के सी०डी०पी०ओ० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेंगें।

उन्होने बताया कि 6 माह से 03 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर।

03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 500 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 500 ग्रा0।

गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर।

अति कुपोषित बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर लाभार्थियो को वितरण किया जायेगा।

वितरण दिवस को उक्त विकास खण्ड के ग्राम प्रधान/स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा उक्त वितरण दिनांक 11 व 12 जुलाई को किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान/सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...