दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 3 अभियुक्त और 2 बाल अपचारी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 3 अभियुक्त और 2 बाल अपचारी गिरफ्तार

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम परसौन में 2 जुलाई 2025 को एक बगीचे में 15 वर्षीय युवती आंशु कुशवाहा और 19 वर्षीय युवक राहुल निषाद के शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

इस दोहरे हत्याकांड में शामिल 3 अभियुक्तों—सिकंदर कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा और रामदुलारी देवी—को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 2 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में गठित स्वाट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 9 जुलाई 2025 को इस मामले का पर्दाफाश किया। थाना तमकुहीराज पर इस घटना के संबंध में मुकदमा संख्या 253/2025 दर्ज किया गया था।

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक राहुल निषाद और मृतका आंशु कुशवाहा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी आंशु के परिवार और गांव वालों को थी।

परिवार ने दोनों को अलग रहने की चेतावनी दी थी। पिछले महीने दोनों को एक साथ देख लिया गया था, जिसके बाद पंचायत में सिकंदर कुशवाहा (आंशु का चचेरा भाई) ने राहुल को धमकी दी थी कि दोबारा मिलने पर उसे जान से मार देगा।

30 या 31 जुलाई की रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम में सिकंदर ने दोनों को फिर साथ देखा।

इसके बाद आंशु के परिवार ने उसे डांट-फटकार लगाई, लेकिन उसकी अनदेखी करने पर सिकंदर, रामदेव (आंशु के पिता) और रामदुलारी (आंशु की भाभी) ने गुस्से में आकर आंशु की हत्या कर दी। उसी दिन शाम को राहुल को बुलाकर उसकी भी हत्या कर दी गई।

अभियुक्तों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों शवों को बगीचे में ले जाकर रस्सी से पेड़ पर लटकाया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने घटना के खुलासे के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह (स्वाट), प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत (साइबर सेल), वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहनी, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंजली सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर शम्मी कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग इस क्रूर हत्याकांड से स्तब्ध हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त...

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को...

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस CDO:...

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का किया निरीक्षण

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का...