कुशीनगर/छितौनी : दबंग व्यवसायियों से परेशान होकर पटरी व्यवसायियों ने उप जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील थाना क्षेत्र हनुमानगंज के नवसृजित नगर पंचायत छितौनी बाजार में कई दशकों से
बाजार के खाते की भूमि पर सब्जी बेचने वाले दुकानदार पटरी व्यवसाई कई पीढ़ियों से व्यवसाय कर अपने परिवार
का पालन पोषण करते हैं लेकिन कुछ दुकानदार दबंगई के बल पर सब्जी बेचने वाले
दुकानदारों का सारा सामान फेंकनें और आये दिन दुकान हटाओ का धमकी सुनने का मामला सुर्खियों में आया है
बताते चलें कि बीते दिन बृहस्पतिवार को बृजेश कुशवाहा गुड्डू हरिनारायण मनोज दबंग दुकानदार
प्रेम लाल गुप्ता मनोज जायसवाल पुत्र ओंकार नाथ जयसवाल जिन की दुकान है
जिसके आगे 20 फुट सहन की भूमि है उस भूमि पर कब्जा कर रखा है
और दबंगई के बल पर बाजार की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बाजार की जमीनों का कब्जा करना चाहते है
पूर्व में भी 1 साल वर्ष पहले इन दबंग दुकानदारों द्वारा सब्जी बेचने वाले दुकानदारों का सारा सामान फेंक दिया गया था
तब तत्कालीन पूर्व में रहे उप जिला अधिकारी खड्डा अरविंद कुमार द्वारा उक्त व्यक्तियों द्वारा किए गए
अतिक्रमण हटवाया गया था लेकिन पुनः उक्त व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वाले व्यवसाई पटरी पर बेचने
वाले व्यवसायियों को हटाने में दबंग व्यापारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं
यदि अतिक्रमण करने वाले दबंग दुकानदार सफल हो गए तो हम सभी का परिवार भूखे मर जाएंगे
इस संबंध में दर्जनों पटरी व्यवसायियों ने उप जिला अधिकारी महोदया को लिखित प्रार्थना पत्र देने के लिए
शुक्रवार को तहसील परिसर में उपस्थित दर्जनों व्यवसायियों ने उप जिला अधिकारी भावना सिंह का इंतजार कर रहे थे
समय से उप जिला अधिकारी मौजूद नहीं रही तो हार थक कर
खड्डा पेशकार को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
Riport : M. Aasif
