youtube tv: यूट्यूबर को ANM ने चप्पलों से पीटा, अखिलेश ने क्यों VIDEO किया ट्वीट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

youtube tv: यूट्यूबर को ANM ने चप्पलों से पीटा, अखिलेश ने क्यों VIDEO किया ट्वीट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी गंभीर

youtube tv: सुल्तानपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली दिखा रहे एक यूट्यूबर को वहां तैनात एएनएम ने

चप्पलों और लाठी से पीटा। पिटाई के दौरान भी यूट्यूबर अपना काम करता रहा

- Advertisement -
- Advertisement -

और उसका कैमरा मैन वीडियो बनाता रहा। कुछ देर में ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी वीडियो को ट्वीट कर एएनएम पर कार्रवाई की बात कही।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुद को फंसता देख यूट्यूबर के खिलाफ ही एएनएम से मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस ने आनन फानन यूट्यूबर को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया।

पूरा मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचा तो उन्होंने गंभीरता से लिया और जांच का आदेश दिया।

वहां से सख्ती होते ही एएनएम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

निर्दोष यूट्यूबर को तो तत्काल जेल भेज दिया गया लेकिन एएनएम पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

मामला कुरेभार थानाक्षेत्र के सराय गोकुल के स्वास्थ्य उपकेंद्र का है।

जहां पर बुधवार को यूट्यूबर ललित यादव केंद्र की बदहाली को दिखाा रहा था।

वहां मौजूद एएनएम से उसने इस बदहाली को लेकर जानकारी लेनी चाही।

इस पर एएनएम ने यूट्यूबर पर पहले ईंट से हमला किया। इसके बाद चप्पलों से

उसकी पिटाई की। इतने से भी मन नहीं भरा तो डंडा उठाकर पीटने लगी।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1677150613199794177?s=20

इस दौरान यूट्यूबर अपना काम करता रहा और अपनी ही पिटाई का वीडियो भी बनाता रहा।

कुछ समय बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने

अपनी गर्दन बचाने के लिए एएनएम से थाने में यूट्यूबर के खिलाफ तहरीर दिला दी।

तहरीर में एएनएम जनकलली ने अरोप लगाया कि यूट्यूबर ललित अवैध असलहा लेकर केंद्र में घुस आया

और बत्तमीजी करने लगा। मना करने पर टेबल पर रखे वैक्सीन को फेंक दिया।

10 हजार रुपए माह की रंगदारी भी मांगी। धमकी देते हुए ललित ने रजिस्टर के पन्ने फाड़ दिए। पुलिस ने एएनएम और

स्वास्थ्य विभाग के दवाब में बिना जांच किए रिपोर्ट दर्ज की और यूट्यूबर को जेल भी भेज दिया।

हर जिले में ऐसा दुस्साहसी पत्रकार हो जाए…अखिलेश यादव

इसी बीच अखिलेश यादव ने भी यूट्यूबर का वीडियो ट्वीट कर दिया

अखिलेश ने लिखा कि भाजपा के शासनकाल में उप्र के सरकारी अस्पताल की दुर्दशा का हाल उजागर करने वाले

एक मीडियाकर्मी को स्वास्थ्यकर्मी द्वारा पीटे जाने की घटना को आपराधिक मामले की तरह देखा जाए।

अगर हर ज़िले में एक भी ऐसा दुस्साहसी पत्रकार हो जाए तो उप्र की सच्चाई सबको पता चल जाए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर एएनएम पर मुकदमा

अखिलेश यादव के वीडियो ट्वीट करते ही मामला लखनऊ तक पहुंच गया।

प्रदेश स्तर पर सियासत गर्म होने लगी तो पुलिस ने यूट्यूबर की तहरीर पर महिला स्वास्थ्यकर्मी पर भी पिटाई का केस

दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मी पर दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद डिप्टी सीएम के ट्वीट पर

पुलिस कप्तान ने ललित यादव की तहरीर पर महिला स्वास्थ्य कर्मी जनकलली सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

कराया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...