Dead body: फ्लेक्स दुकान में मिला युवती का शव, 3 दिन से बंद थी दुकान
Dead body: गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला परिषद रोड स्थित एमपी बिल्डिंग में एक फ्लेक्स प्रिंटिंग दुकान के भीतर युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी, जिससे स्थानीय लोगों में पहले से ही संदेह बना हुआ था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को दुकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने शटर खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो दुकान के भीतर एक युवती का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी।
मृतका की पहचान गंगोत्री (25 वर्ष), निवासी करमैनी गांव, थाना पुरेन्द्रपुर, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा युवती की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
