fashion: ‘जैसे कपड़े पहनती हूं उसके लिए माफी, अब बदल जाऊंगी’, उर्फी जावेद के ट्वीट से यूजर्स कन्फ्यूज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

fashion: ‘जैसे कपड़े पहनती हूं उसके लिए माफी, अब बदल जाऊंगी’, उर्फी जावेद के ट्वीट से यूजर्स कन्फ्यूज

fashion: उर्फी जावेद को उनके अतरंगी फैशन की वजह से जाना जाता है।

पहले वह अजीबोगरीब कपड़े पहनकर केवल इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। ‘

- Advertisement -
- Advertisement -

बिग बॉस ओटीटी’ ने उन्हें मशहूर कर दिया। वह एक हफ्ते ही रहीं

लेकिन जब बाहर निकलीं तो स्टार बन गईं। उर्फी की गिनती सेलिब्रिटीज में होती है।

अब वह बड़े फैशन डिजाइनर के साथ काम कर रही हैं। उन्हें चेंजमेकर कहा जाता है।

रणवीर सिंह से लेकर करीना कपूर तक उनकी तारीफ कर चुके हैं।

हालांकि उर्फी को ट्रोल भी कम नहीं किया जाता है लेकिन इससे उन्हें कभी कोई फर्क नही पड़ा।

इस बीच शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट कर यूजर्स को चौंका दिया।

कपड़ों के लिए उर्फी ने मांगी माफी

उर्फी ने कहा कि वह जिस तरह के कपड़े पहनती हैं उसके लिए माफी मांगती हैं

और अब से वह बदल जाएंगी। उर्फी को उनके अलग तरह के फैशन से पहचान मिली है

ऐसे में अगर वह ऐसा ट्वीट करें तो सभी को आश्चर्य तो होना ही है। उर्फी लिखती हैं, ‘

मैं जो पहनती हूं उससे भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं।

अब से आप लोग एक बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़े। माफी।’

यूजर को लगा अप्रैल फूल बनाने की तैयारी

उर्फी का ट्वीट देखकर कई यूजर्स कन्फ्यूज हुए। एक यूजर लिखते हैं, ‘कुछ नहीं 1 अप्रैल के दिन

बुद्धू बनाने का तरीका है।’ एक यूजर ने कहा, ‘अच्छी बात है रमजान में ऐसा करना सही है।

‘ एक ने लिखा, ‘देखते हैं ये सुधरती है या नहीं।’ एक

यूजर ने कहा, ‘फिर तुमको फेम कैसे मिलेगा।’

क्या है पूरा माजरा

अगर आप भी सोच रहे हैं कि उर्फी अपने अतरंगी फैशन से किनारा कर लेंगी तो ऐसा कुछ भी नहीं

है। दरअसल कल वो Ajio के साथ मिलकर अपना ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं।

यह उनका पहना कलेक्शन भी है। कंपनी ने एक पोस्ट कर इसके बारे में जानकाारी भी दी है।

इसके साथ लिखा- ‘मैं ट्रेंड्स फॉलो नहीं करती, मैं सेट करती हूं।’

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...