woman:महिल से दरिंदगी, चेंजिंग रूम में ले जाकर बंदूक के बल पर रेप, और फिर…?
woman: यूपी के मुरादाबाद में मॉल में काम करने वाली एक महिला से दरिंदगी का
मामला सामने आया है। आरोप महिला को बंदूक के बलपर चेंजिंग रूम में ले गए और रेप किया।
तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने बताया कि
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांट रोड स्थित पीवीआर मॉल मौजूद हैं,।
जहां वह हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करने करती है।
27 फरवरी को वह मॉल के चेंजिंग रूम में अपने कपड़े बदल रही थी,
तभी एक सुरक्षा गार्ड जबरदस्ती घुस गया और बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया।
सुरक्षा गार्ड के इस काम में सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग स्टाफ ने भी आरोपी का साथ दिया।
एसएसपी हेमराज मीणा ने कहा, महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है
जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को जब वह मॉल के चेंजिंग रूम में
अपने कपड़े बदल रही थी, तो एक सुरक्षा गार्ड ने जबरदस्ती कमरे में घुसकर बलात्कार किया।
बाद में आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी,
जिसके बाद पीड़िता नौकरी छोड़कर कुछ देर चुप रही।
एसएसपी ने बताया कि महिला के साथ हुई घटना की जानकारी जब उसे पति को लगी तो वह
आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए उसे थाने ले गया।
पीड़िता की रिपोर्ट के बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है,
साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी ने आश्वासन दिया,
किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, जो भी इस घटना में
शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
