wedding: पति नपुसंक है, शादी के बाद नहीं किया कभी सेक्स, नई नवेली दुल्हन का छलका दर्द, थाने में दी तहरीर
wedding: यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
जहां शादी के पांच महीने बाद भी जब पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो पत्नी को शक होने लगा।
इस पर उसने पति के बारे में जानकारी जुटाई। जब पति के नार्मद होने की बात पता चली तो वह मायका लौट आई।
यहां आकर अपनी मां पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद पीड़िता ने थाने में
मामले की तहरीर देते हुए मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बांदा की तिंदवारी के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी इसी साल मई के महीने में
हमीरपुर के भरुआसुमेर स्थित एक गांव में हुई थी। नई नवेली दुल्हन का कहना है
कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पहली रात पति ने बातचीत में गुजार दी।
यह भी पढ़ें :wedding : मुझसे शादी करो या 50 लाख रुपये दो, इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती करना ट्रेनी दरोगा को पड़ा महंगा
यह सिलसिला दो-तीन तक चला। पति उसके साथ न रहकर दूर-दूर रहता था। पति ने बताया
कि उसका इलाज चल रहा है इसलिए वह संबंध नहीं बना पाएगा। इस पर पत्नी ने पति के
बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। तब उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है
और यह बात शादी के समय उसके ससुराल वालों ने छिपाकर रखी थी।
पति के नपुंसक होने की जानकारी होने पर नवविवाहिता ससुराल से मायका आ गई
और मां को पूरी बात बताई। पीड़िता ने तिंदवारी थाना में अक्टूबर महीने में पति सहित
ससुरालियों पर धोखाधड़ी, दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब आला धिकारियों के निर्देश पर तय हुआ कि आरोपित पति का मेडिकल कराया जाए।
शनिवार को जिला अस्पताल में आरोपित पति का डॉ. विनीत सचान, डॉ. ह्दयेश पटेल,
डॉ. अंकित, डॉ. हरदयाल ने मेडिकल किया। एक डॉक्टर के मुताबिक, सबकुछ नार्मल है।
दूसरी ओर तिंदवारी थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि दौरान
विवेचना आरोपित पति के इंपोटेंस टेस्ट का निर्णय लिया गया।
