victim: चार युवकों ने की युवती से दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में एक पीड़िता का दोस्त
victim: युवती ने चार युवकों पर मुरादाबाद में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
- Advertisement -
- Advertisement -
युवती की तहरीर पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
घटना एक माह पुरानी बताई जा रही है। बताते हैं कि आरोपियों में युवती का एक दोस्त है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि
मुरादाबाद के पाकबाड़ा में सलमान अंसारी, नदीम, वसीम
और सरफराज ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता (victim) के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने
गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल मुरादाबाद है, ऐसे में कोतवाली में
जीरो मुकदमा दर्ज कर केस को मुरादाबाद रेफर किया जाएगा।
