Teacher:पहली पत्नी के रहते शिक्षक को दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, जानिए पूरा मामला?
teacher:उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक सहायक अध्यापक को पहली पत्नी के रहते
दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। इस बात कि शिकायत पहली पत्नी ने बीएसए से कर दिया।
जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित सहायक अध्यापक (teacher) को निलंबित कर दिया।
मनोरमा गुप्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सदाडीह में तैनात
सहायक अध्यापक (teacher) अरूण गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पत्नी का आरोप था
कि पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा पहली पत्नी ने पति पर शारीरिक उत्पीड़न का भी
आरोप लगाया। इस मामले की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार और शमसेर को सौंप दी।
खंड अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को बुलाया गया लेकिन उसने आरोपों को गलत बताया।
इसके पहले से मनोरम गुप्ता ने तुलसीदपुर थाने में दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के विवेचक की रिपोर्ट भी
प्रस्तुत की गई। इसमें पहली पत्नी के करते दूसरी शादी की बात कही गई थी।
बीएसए कल्पना देवी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक अरूण कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया।
