Student:मां की डांट से नाराज नाबालिग छात्रा ने छोड़ा घर, सेक्स रैकेट एजेंट ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला,और.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Student:मां की डांट से नाराज नाबालिग छात्रा ने छोड़ा घर, सेक्स रैकेट एजेंट ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला,और.. 

student: मां ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर डांटना से एक नाबालिग छात्रा नाराज हो गई थी।

मां की डांट से नाराज होकर छात्रा घर से चली गई। लेकिन, जब जब छात्रा घर वापिस लौटी तो पूरी कहानी सुनकर

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस भी दंग रह गई। सेक्स रैकेट एजेंट ने नाबालिग छात्रा को तीन-तीन लोगों के पास भेजा।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि सेक्स रैकेट के एजेंट का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआ और यूपी के कई शहरों में

फैला हुआ है। प्रातप्त जानकारी के अनुसार, घर से नाराज होकर गई एक नाबालिग छात्रा को सेक्स रैकेट के धंधे में

धकेल देने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई की शिकायत पर

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक स्थानीय युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन को मां ने मोबाइल फोन का

इस्तेमाल करने पर डांट दिया था। मां की डांट से नाराज होकर उसकी

बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बहन जब वापस लौटी तो उसने आपबीती बयां की।

बताया कि एक रिश्तेदार युवती ने उसकी मुलाकात दीपक सैनी निवासी राजीव नगर बस्ती गोविंदपुरी से कराई थी।

17 तारीख से वह उसी के साथ ही थी। आरोप है कि दीपक ने उसे तीन अलग-अलग लोगों से मिलवाया था।

जिन्होंने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की।

इस दौरान पता चला कि दीपक पेशेवर एजेंट है। रानीपुर और जगजीतपुर क्षेत्र में तीन लोगों के पास छात्रा को भेजा था।

जिसकी एवज में उन लोगों से उसने नगदी ली थी। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए

आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह उसे घर छोड़ने के साथ-साथ रुपये भी देगा।

थानाध्यक्ष नरेश राठौड ने बताया कि आरोपी दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जल्द ही किशोरी से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

बताया कि पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दिल्ली तक फैला हुआ है नेटवर्क

दीपक का नेटवर्क दिल्ली तक फैला हुआ है। दिल्ली से युवतियों को पैकेज सिस्टम पर लाकर

वह यहां जिस्मफरोशी कराता था। वह एक-एक सप्ताह के लिए युवतियों को लाता था।

जिसके रहने खाने का जिम्मा दीपक उठाता था। युवती को एक सप्ताह की एकमुश्त रकम दी जाती थी।

युवक के मोबाइल में मिले कई सफेदपोशों के नंबर

दीपक के मोबाइल फोन को जब पुलिस ने खंगाला तो जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई।

उसके मोबाइल से कई सफेदपोशों के मोबाइल फोन नंबर मिले हैं। जिन्हें व्हाट्सएप एप्लीकेशन के जरिए

वह लड़कियों के फोटो भेजा करता था और उसके बाद उन्हें लड़कियां उपलब्ध कराता था ।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...