Student: डेढ़ महीने से परेशान कर रहा था क्लासमेट, 12वीं की छात्रा ने क्लास में ही सिखाया सबक, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Student:सीतापुर में कमलापुर कस्बे राजा कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।
कॉलेज की तीन छात्राओं की मौत व दो छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश करने के गम्भीर प्रकरण के बाद
शनिवार को क्लास के मनचले छात्र से तंग आकर एक छात्रा ने खौफनाक जवाब दिया है।
12वीं की छात्रा को उसकी ही कक्षा का छात्र डेढ़ महीने से परेशान कर रहा था।
उसकी छेड़छाड़ से तंग आकर शनिवार को छात्रा ने क्लास में ही उसे सबक सिखाया।
छात्रा (student) ने छात्र के मुंह पर मिर्ची स्प्रे छिड़क दिया। इससे छात्र की आंखों पर असर पड़ा है।
हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने भी छात्र को निष्कासित कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छात्रा (student) का आरोप है कि उसकी क्लास का ही यह छात्र डेढ़ महीने से उसे तंग कर रहा था।
वह परेशान हो गई थी। कालेज प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
क्लास में हुई घटना से छात्रों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में
छात्र को निजी अस्पताल के बाद आंख अस्पताल सीतापुर भेजा गया।
घटना के बाद कालेज प्रशासन द्वारा आरोपी छात्र को निष्कासित
कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
छात्र पर मिर्ची स्प्रे कर छात्रा अन्य छात्राओं के लिए मिसाल बन गई है। छात्रा का कहना है
वह छेड़खानी की वजह से पढ़ाई से डिस्टर्व हो गई थी। क्लास रूम में भी छेड़ता था।
शुक्रवार को क्लास रूम में ही छात्र द्वारा छात्रा से अभद्रता कर मारपीट की गई थी।
मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
छात्रा (student) का कहना है कि शनिवार को भी छात्र ने उस पर छींटाकशी की।
मामले को लेकर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक सिंह का कहना है
उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया गया है
और जांच-पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर कमलापुर का कहना है कि अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
मामला स्वतः संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
