समधन को भाया समधी का प्यार, रिश्तों की मर्यादा तोड़ रचाई नई कहानी
यूपी में एक और समधी को समधन से प्यार हो गया है। बदायूं के बाद अब फतेहपुर से ये मामला सामने आया है। जहां 50 साल की महिला अपने समधी यानी बेटी के ससुर के साथ नगदी जेवर लेकर घर छोड़कर फरार हो गई।
यह अजीबों-गरीब प्रेम कहानी से गांव भर में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। समधी संग लापता समधन की बहू ने एसपी ऑफिस पहुंच शिकायत की है।
ये मामला असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव का है। पीड़िता के मुताबिक उसकी सास का बेटी के ससुर के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका अंदेशा पहले से था।
महिला के तीनों बच्चे विवाहित हैं और वह खुद दादी बन चुकी है। परिजनों का आरोप है कि जब भी इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जाते थे, महिला उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी।
इससे परेशान होकर परिजन एसपी से शिकायत करने पहुंचे हैं। समधी के साथ भागने से पहले सास ने घर से तीन लाख रुपये कैश और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोनम देवी के प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं, क्षेत्र में ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
इसे लेकर लोग तंज कस रहे हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। हालांकि महिला दादी बन चुकी है इसलिए उसे ऐसा कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए था।
