Road Accident : तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत – दो गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident : तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत – दो गंभीर

Road Accident: कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पेड़ से जा टकराया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...