Police raid :सेक्स रैकेट पर पुलिस ने मारा छापा, दलाल महिला गिरफ्तार, 2 लड़कियों को किया मुक्त
Police raid: लकड़गंज के गंगा-जमुना परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारा.
रैकेट चलाने वाली दलाल महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने 2 लड़कियों को मुक्त किया.
पकड़ी गई महिला बागड़े गली, गंगा-जमुना निवासी रैना बिसन उचिया (30) बताई गई.
वह मूलत: बदनापुर (ग्वालियर) की रहने वाली है. मानव तस्करी और देह व्यवसाय के विरोध में काम
करने वाले एक एनजीओ ने पुलिस को जानकारी दी थी कि रैना नामक महिला अपने घर में
देह व्यवसाय का अड्डा चला रही है. पैसों का लालच देकर अन्य राज्यों से कुछ लड़कियां लेकर
आई है. खबर के आधार पर पुलिस ने पंटर ग्राहक तैयार कर रैना के पास भेजा.
सौदा तय होते ही पंटर ग्राहक ने पुलिस को इशारा दे दिया और छापा मारा गया.
रैना के अड्डे पर पुलिस को 21 और 22 वर्ष की 2 लड़कियां मिलीं.
पूछताछ में पता चला कि दोनों भी ग्वालियर की रहने वाली हैं.
पैसे कमाने का लालच देकर उन्हें नागपुर लाया गया था. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पीटा
एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. दोनों युवतियों को महिला गृह में रखा गया है.
