love affairs: जिस लड़की से तू शादी कर रहा है वो मेरी है,जान से मार दूंगा, दूल्हे के उड़े होश
जिस लड़की से तू विवाह कर रहा है, वो मेरी है। युवती से विवाह मत करना।
अगर तू गांव में बारात लेकर आया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। यह बात सुनकर युवक पक्ष के होश उड़ गए।
उन्होंने युवती पक्ष को अवगत कराया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
मामला रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक किसान मेहनत मजदूरी करके अपने
परिवार का खर्चा चलाता है। उसने अपनी बेटी की शादी लगभग तीन-चार माह पूर्व पटवाई थाना क्षेत्र के गांव के
युवक से तय कर दिया था। विवाह दिसंबर में होना तय था। घर में विवाह की तैयारियां
जोर शोर से चल रही थीं।परिजन विवाह से संबंधित सारा सामान इकट्ठा कर रहे थे।
किसी तरह गांव के एक अन्य बिरादरी के युवक को युवती की शादी का पता चल गया।
उसने होने वाले दूल्हे को मोबाइल के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया।
कहने लगा कि जिस लड़की से तू विवाह कर रहा है, उससे मेरा love affairs चल रहा है।
युवती से विवाह मत करना। अगर तू गांव में बारात लेकर आया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।
यह बात लड़के ने अपने परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने इस बात की सूचना लड़की पक्ष के परिजनों को दी। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
