Liquor: आबकारी विभाग के तहत शराब को गढ्ढे में डाल कर नष्ट कराया गया
liquor: पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने- अपने मालखाने पर
आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था
जिसके क्रम मेंं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा
के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा द्वारा थाना विशुनपुरा पर वर्ष 2022 से 2023 तक कुल 42 मुकदमों में
500 लीटर बरामद अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया गया।
उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 30.07.2023 को क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा,
सहायक अभियोजन अधि0 धर्मनाथ बिन्द, प्र0नि0 गिरिजेश उपाध्याय, निरीक्षक अपराध रामनरायन दुबे मय टीम की
उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर माल को जे0सी0बी0 के माध्यम से कुल 42 मुकदमें में कुल
500 लीटर अवैध शराब (अंग्रेजी,देशी,कच्ची इत्यादि) को गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया।
नष्ट किये गये कुल माल 42 मुकदमा, तथा 500 ली0 शराब कुल कीमत लगभग 05.5 लाख रुपये है।
जिनके उपस्थिति में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध शराब नष्ट किया गया।
मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा जनपद कुशीनगर, धर्मनाथ बिन्द सहायक अभियोजन
अधिकारी कसया, प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय,निरीक्षक अपराध रामनरायन दुबे ,अमित कुमार श्रीवास्तव,
व0उ0नि0 हरिलाल राय,उ0नि0 कैलाश यादव,उ0 नि0 अजय कुमार सिंह थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।
