Beating: पुरानी रंजिश को लेकर वर्तमान व पूर्व प्रधानों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट
Beating: कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र खड्डा अन्तर्गत ग्राम सभा कोहरगड्डी के वर्तमान व पूर्व ग्रामप्रधानों के बीच
पुरानी रंजिश को लेकर आए दिन होने वाली कहासुनी शनिवार की देर रात मारपीट में बदल गई।
ग्राम सभा कोहरगड्डी से चार किमी. दूर ग्राम सभा बरवारतनपुर के टोला भागलपुर में लगी
ताजिया मेला स्थल पर मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए हैं।
जिसमें एक हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए
सीएचसी कोटवा बाजार भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराई।
बताया जाता है कि ग्राम प्रधान के चुनाव के बाद से ही दोनों पक्ष के बीच कहासुनी होती है।
गुरुवार की रात मोहर्रम जुलूस की चौकी निकली थी। इस दौरान वर्तमान ग्रामप्रधान सलीम के रिश्तेदार
वसीम और पूर्व प्रधान जफीर के भतीजे शोएब के बीच कहासुनी हो गई।
मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करा दिया। इसके बाद शोएब क्षेत्र के गांव बरवारतनपुर के
भागलपुर टोला में लगे ताजिया मेला को देखने गया था। तभी वर्तमान ग्रामप्रधान के भाई सद्दाम कुछ युवकों के
साथ पहुंच शोएब को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जानकारी होने पर पूर्वप्रधान अपने
समर्थकों व स्वजन के साथ मेला पहुंच गए। दूसरी ओर वर्तमान ग्रामप्रधान भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर
पहुंच गए। देखते ही देखते मेला स्थल अखाड़ा में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई।
जिसमें कोहरगड्डी निवासी एक पक्ष के सद्दाम, मुसाफिर, वसीम व सकलेन घायल व दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान जफीर
के भाई अमिरुल्लाह, गुड्डू, शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कोटवा बाजार से
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मुसाफिर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इस सम्बन्ध में खड्डा थाना प्रभारी का कहना है की दोनों पक्ष का तहरीर मिला है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
