Instagram पर कमेंट करने पर डबल मर्डर, लड़की ने दिया था चेलैंज-गली में आकर दिखाओ,फिर..? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Instagram पर कमेंट करने पर डबल मर्डर, लड़की ने दिया था चेलैंज-गली में आकर दिखाओ,फिर..?

Instagram:भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में बुधवार देर रात साहिल

और निखिल नाम के दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले में लड़की और उसके नाबालिग भाई समेत

चार आरोपियों को पकड़ा है. साथ ही आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम(Instagram) पर कमेंट को लेकर एक लड़की और निखिल के बीच कहासुनी हुई थी.

लड़की ने चैलेंज दिया था कि वह गली में आकर तो दिखाए. फिर विवाद इतना

बढ़ा कि निखिल रात को साहिल के साथ वहां पहुंच गया. इसके बाद लड़की ने नाबालिग लड़कों को इकठ्ठा कर लिया.

बहस के बीच आरोपियों ने निखिल और साहिल की चाकू मारकर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब बारह बजे कॉल मिली मुकुंदपुर पार्ट 2, गली नंबर 14 के पास दो युवकों को

चाकू मार दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों की पहचान 26 वर्षीय निखिल और 19 वर्षीय साहिल के रूप में

हुई. निखिल आजादपुर मंडी में छोटा हाथी चलाता था, जबकि साहिल मंडी में लेबर का काम करता था.

निखिल और उसके माता पिता मुकुंदपुर पार्ट 2 में रहते थे. कुछ समय पहले ही निखिल का

परिवार गाजियाबाद में शिफ्ट हो गया. जबकि निखिल के चाचा अब भी मुकुंदपुर में ही रहते हैं,

निखिल का आना जाना रहता है. वहीं साहिल गली नंबर 14 में रहता है, जहां आरोपी लड़की परिवार के साथ रहती है.

गली में पहुंचते ही चाकू से हमला 

पुलिस सूत्रों ने बताया, निखिल और आरोपी लड़की का अपना -अपना इंस्टग्राम(Instagram) अकाउंट है.

दोनों के बीच फॉलोअर्स और कमेंट को लेकर विवाद हुआ था.

इस विवाद में बुधवार को आरोपी लड़की ने निखिल को चैलेंज दिया था कि गली में आ मत जाना.

इसके बाद निखिल साहिल को लेकर मुकुंदपुर गली नंबर 14 पहुंचा, जहां लड़की ने पहले से ही अपने नाबालिग भाई और

अन्य लड़कों को सबक सिखाने के लिए तैयार किया हुआ था. दोनों के वहां पहुंचते ही चाकू घोंप दिया गया.

जांच में खुलासा हुआ कि लड़की की कई लड़कों से फ्रेंडशिप है, मां बीमार रहती है और पिता लेबर का काम करते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...