Honeymoon:पति ने शादी के बाद नहीं मनाया सुहागरात, हनीमून के नाम पर ऐंठे 5 लाख, फिर पत्नी ने किया ऐसा काम
honeymoon: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक विवाहिता को उसके पति ने शारीरिक संबंध बनाने को लेकर प्रताड़ित किया.
आरोप है कि शादी के बाद पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए और मायके पक्ष से हनीमून मनाने के नाम पर
पांच लाख रुपये लेने के बावजूद भी हनीमून नहीं मनाया. विवाहिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी
पति व सास पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक
विवाहिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी को बदायूं जिले के
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक से हुई थी.
honeymoon के लिए डिमांड किए 5 लाख रुपये
शादी के समय नकदी के साथ ही लाखों रुपए का दान दहेज भी दिया. बावजूद इसके पति ने सुहागरात नहीं मनाई.
इस बारे में पूछने पर पति ने कहा कि अभी दोस्त बनकर रहते हैं.
एक माह बाद विवाहिता ने अपनी सास को अपने पति द्वारा सुहागरात ना मनाने और अभी तक शारीरिक संबंध ना बनाने
की बात बताई. इसके बाद सास ने अपने बेटे से बात करने की बात कही थी.
थकहार कर विवाहिता ने अपनी मां से पति द्वारा शारीरिक संबंध ना बनाने को लेकर कहा. जिसके बाद विवाहिता की
मां ने जब अपने दामाद से इसको लेकर बात की तो उसने कहा कि वह नैनीताल जाकर हनीमून मनाएगा.
नैनीताल में जाकर हनीमून (honeymoon) मनाने के नाम पर किया ऐसा
शख्स ने सुहागरात के लिए दस लाख रुपए दो, जिस पर विवाहिता की मां ने पांच लाख दे दिए. आरोप है
कि विवाहिता को लेकर पति 7 मई को हनीमून मनाने नैनीताल गया,
लेकिन 2 दिन रुकने के बाद भी सुहागरात नहीं मनाई. उल्टे विवाहिता के अश्लील फोटो व वीडियो बना ली.
विवाहिता जब नैनीताल से लौटकर आई और अपने सास को उसके बेटे की करतूत बताई तो
सास ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए हनीमून के बकाया के पांच लाख रुपये मांगे.
जिसके बाद विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में
सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
