groom bride: डीजे पर डांस करते समय युवक से टच हो गई लड़की, फिर मचा बवाल, जयमाल से पहले ही भागे दूल्हा-दुल्हन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

groom bride: डीजे पर डांस करते समय युवक से टच हो गई लड़की, फिर मचा बवाल, जयमाल से पहले ही भागे दूल्हा-दुल्हन

groom bride: बारात में जयमाल के वक्त डीजे पर पीलीभीत जिले के बिलसंडा में जमकर बबाल हो गया।

डांस के दौरान युवती के टच होने पर ऐसा बखेड़ा हुआ कि बारात जंग का अखाड़ा बन गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

जमकर पथराव हुआ। दूल्हा दुल्हन (groom bride) भाग खड़े हुए। आठ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

तीन लोगों को गंभीर चोटों के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बिलसंडा में गोला रोड पर स्थित पर बारातघर में सोमवार को शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के ररूआ गांव से

लड़का पक्ष बारात लेकर पहुंचा। जलालाबाद देवचरा से लड़की पक्ष पहले ही स्वागत आवभगत में मुस्तैद था।

बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद घुड़चढ़ी हुई। जमकर डांस के बाद बाराती बारातघर पहुंच गए।

खाना खाकर जयमाल की तैयारी चल रही थी। दूल्हा दुल्हन तैयार थे। डीजे पर डांस चल रहा था।

इसीबीच डीजे पर एक युवती डांस के दौरान दूसरे पक्ष के लड़के से टच हो गई।

बस यहीं पर बबाल शुरू हो गया। लड़के को पहले डीजे पर जमकर पीटा गया।

लड़का बिलसंडा का निकला, उसने परिजनों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में परिजन बाइकों से पहुंच गए।

देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसके बाद अफरातफरी मच गई।

दूल्हा-दुल्हन को लोगों ने सुरक्षित बचाते हुए पुलिस को फोन कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची आठ लोग पथराव में

घायल हो चुके थे। रात में ही घायल जीवेंद्र, रामसिंह, जितेंद्र, गयाप्रसाद, श्याम सिंह, भगवत सहाय,

टिंकू, रामप्रताप को पुलिस ने बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया। 3 लोगों को रेफर कर दिया गया।

पथराव, बलबा का केस दर्ज

सुबह थाने पहुंचे बिलसंडा के गयाप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बीसलपुर के भगवत सरन, ररूआ के ओमप्रकाश,

कन्हईलाल समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा पथराव समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है।

आरोप लगाया कि दोस्तों के साथ बेटा शादी में गया था, वहीं घटना हुई।

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

पुलिस ने बताया कि जिस लड़के की पिटाई के बाद पूरा बबाल हुआ उसे शादी में निमंत्रण तक नहीं था।

न लड़का पक्ष से न लड़की पक्ष से। उसके दोस्त बिलसंडा बारात में आये थे तो वो भी मटरगस्ती में बेगानी शादी में

अब्दुल्ला दीवाना वाली तर्ज पर पहुंच गया। बाद उसे बचाने पहुंचे परिजन भी पथराव में घायल हो गए।

बिलसंडा एसओ अचल कुमार ने बताया, थाने से और फोर्स गई तो मामला शांत हुआ।

बिना दावत दोस्तों के कहने पर बारात में बबाल किया। पथराव किया।

रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी से उपद्रवी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related