भारत-नेपाल सीमा पर पाकिस्तान मूल की महिला को SSB ने किया गिरफ्तार, यह थी महिला की साजिश..
SSB: बिहार पुलिस ने भारत और नेपाल सीमा पर एक पाकिस्तान मूल की महिला को गिरफ्तार किया है.
इस महिला की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस प्रशासन, केंद्रीय और राज्य की विभिन्न जांच
एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. सूत्रों की माने तो जांच एजंसियां उसके पिछले कई
सालों की गतिविधियों को खंगाल रही है जिसमें भारत में वह कहां- कहां कितनी बार और किस वजहों से गई,
साथ ही नेपाल कितनी बार गई और किन-किन लोगों से मुलाकात की. पुलिस का कहना है
कि महिला से पूछताछ चल रही है इस मामले से जुड़े अन्य कई राज से पर्दा उठेगा.
गिरफ्तार महिला के मोबाइल और सिम कार्ड की हो रही जांच
बता दें कि केंद्रीय और राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियां की ओर से जांच शुरू हो गई है.
जांच में पता लगाया जा रहा है कि 2015 से अब तक गिरफ्तार महिला की भारत में क्या गतिविधि थी.
साथ ही महिला का मोबाइल व सिम कार्ड फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है.
एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस महिला का भारत आने का क्या उद्देश्य था
और इससे पहले मोबाइल से कितनी बार बातचीत की गई है. साथ
ही महिला से बाचीत के दौरान कई सवालों से पर्दा उठ सकता है.
पुलिस ने पाकिस्तानी महिला को भारत- नेपाल सीमा से किया गिरफ्तार
साथ ही सूत्रों से यह भी पता चला है कि महिला का पासपोर्ट और यहां उसके फ्लाईट के टिकट में
अलग- अलग नाम था. पासपोर्ट में महिला का अलग-अलग नाम क्यों था इसकी भी जांच की जा रही है.
मालूम हो कि पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन महिला को एक नवंबर को भारत- नेपाल सीमा पर गलगलिया के पास अवैध
रूप से जाने के क्रम में पकड़ा गया था. एसएसबी (SSB) व पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में लिया था.
साथ ही बता दें कि सूत्रों की माने तो जांच के दौरान कई गंभीर बातें सामने आयी हैं.
अमेरिकी पासपोर्ट में महिला का नाम फरीदा मलिक है तो दिल्ली से
बागडोगरा की हवाई यात्रा के लिए उसने सना अख्तर नाम से बुकिंग की थी.
