कुशीनगर /खड्डा:पट्टीदारों पर मारने -पीटने का लगाया आरोप, पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्यवाही
जनपद कुशीनगर खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना हीराछपरा गांव में बीते 30 नवम्बर को सगे पट्टीदारों में जमीन के हिस्से
के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज के बाद दिए गए
तहरीर पर एक पक्ष ने पुलिस पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद अबतक कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
ग्राम फटकदौना हिराछपरा निवासी बाबूलाल पुत्र खेदन ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है
कि 30 नवम्बर की सायं 3 बजे सगे पट्टीदार राधाकिशुन व हरिवंश के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर
कहासुनी हो रही थी। इसी बीच भाई होने के नाते उसने भी अपनी बात रखी।
आरोप है कि इससे खार खाए राधाकिशुन का लड़का जो स्थानीय थाने का होमगार्ड है अपने भाईयों संग मिलकर
उसे उसकी पत्नी चन्द्रावती, लड़की पूनम 16 वर्ष, नीतू 14 वर्ष को लाठी ठण्डे, ईंट से जानवरों की तरह बेरहमी से
मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित बाबूलाल ने इलाज के बाद मेडिकल कराकर स्थानीय थाने को तहरीर देने के बाद
भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
जबकि दूसरे पक्ष का कहना है की जमीन के हिस्से को लेकर मारपीट हुई है।
