Earthquake:बिहार के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके किए महसूस,सहमे लोग,भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 पाई गई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Earthquake:बिहार के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके किए महसूस,सहमे लोग,भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 पाई गई

Earthquake: बिहार के कुछ इलाकों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

राजधानी पटना के अलावा पश्चिम चंपारण में भूकंप के झटके को महसूस किए गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

अभी तक कहीं से भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप(Earthquake) का केंद्र

नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में था।दोपहर 2 बजकर 52 मिनट बजे

भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 पाई गई है।

भूकंप (Earthquake) आने पर क्या करें

– भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हों तुरंत बिना देर किए घर, ऑफिस से निकल खुली

जगह पर निकल जाएं। बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें।

– बाहर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें। सीढ़ियों से ही नीचे पहुंचने की कोशिश करें।

– अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां बाहर जाने का कोई फायदा नहीं है

तो सही यह होगा कि अपने आस-पास ही ऐसी जगह खोजें जिसके नीचे छिप कर खुद को बचाया जा सके।

ध्यान रखें भूकंप के समय भागे नहीं इससे नुकसान की संभावना ज्यादा होगी।

– भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर रहें ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।

– टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके लेग्स कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं।

– कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर,

हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज़ से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया...