5g smart phone: 6GB रैम वाले 5G स्मार्टफोन में 12GB रैम का मजा, आया जबर्दस्त अपडेट
5g smart phone: 6जीबी रैम वाले फोन में अब 12जीबी रैम का मजा मिलेगा।
iQOO ने अपने लेटेस्ट 5G फोन iQOO Z6 Lite 5G के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है।
इस अपडेट के जरिए कंपनी फोन में 6जीबी तक का वर्चुअल रैम फीचर ऑफर कर रही है।
कंपनी के अनुसार इस फोन के लिए Extended RAM 3.0 फीचर रोलआउट किया जा रहा है।
यह फोन के 6जीबी रैम वाले वेरिएंट में 6जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट देगा, जिससे इसकी टोटल रैम 12जीबी तक हो जाएगी।
इसी तरह कंपनी इस अपडेट के जरिए 4जीबी रैम वाले वेरिएंट में 4जीबी एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम ऑफर कर रही है।
रैम बढ़ने से फोन का ओवरऑल परफॉर्मेंस पहले से और बेहतर हो जाएगा।
अपडेट को कंपनी बैचेज में रिलीज कर कर रही है और आने वाले कुछ दिनों में यह सभी यूजर तक पहुंच जाएगा।
iQOO Z6 लाइट 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 2408×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.58 इंच का 6.58 इंच का
फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट
करता है। फोन में दिया गया यह डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है।
आइकू का यह फोन 6जीबी तक की रैम (12जीबी तक वर्चुअल) और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है।
वहीं, सेल्फी के लिए फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आइकू का यह 5G फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। फोन में दी गई यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को
सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।
